{"_id":"573e20b14f1c1b5758ac7922","slug":"bjym-activists-principal-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 20 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में सीटी स्कैन और ईको मशीन खराब होने से गुस्साए भाजयुमो विभाग संयोजक प्रमोद बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मशीनें महीनों से खराब पड़ी हैं। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ रहा है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि मशीनें जल्द ठीक नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
प्रमोद बोरा ने कहा कि पिछले आठ माह से सीटी स्कैन एवं पिछले वर्षों से ईको मशीन खराब है। कुमाऊं एवं दूरदराज के मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजकीय चिकित्सालय होने के नाते गरीब एवं मध्य वर्गीय मरीज यहां आते हैं। लेकिन यहां आकर खुद को ठगा महसूस करते हैं। प्राईवेट अस्पतालों में सिटी स्कैन एवं इको कराने में मरीजों को लूटा जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक सनवाल, जगदीश बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, सुमित नगदली, विशाल नेगी, जसवंत सिंह, बबलू पंतोला, हेमंत साहू, मनोज कुमार, प्रवीण जोशी, त्रिवेणी ग्याल, पंकज मेहरा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।