फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP workers sat on dharna for six hours demanding the arrest of the vlogger

Nainital News: व्लॉगर की गिरफ्तारी के लिए भाजपाई छह घंटे तक धरने पर बैठे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP workers sat on dharna for six hours demanding the arrest of the vlogger
रामनगर। व्लॉगर बिरजू मयाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए भाजपाई रविवार को रामनगर कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। छह घंटे तक चले धरने में भाजपाइयों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ बिरजू की गिरफ्तार की मांग उठाई। पुलिस की ओर से बिरजू को पकड़ने का वीडियो दिखाने पर भाजपाइयों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन


कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के मंत्री राकेश नैनवाल ने आरोप लगाया कि बिरजू मयाल लगातार भाजपा के स्थानीय नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर उनकी छवि खराब कर रहा है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने कहा कि बिरजू मयाल सोशल मीडिया को दुरुपयोग कर संगीन अपराध कर रहा है। पीरूमदारा मंडल अध्यक्ष बलदेव रावत ने आरोप लगाया कि बिरजू केवल लोगों को बदनाम करने के लिए ऐसा कर रहा है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा ने भी यूट्यूबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मयाल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। भाजपाइयों ने दोपहर 12 बजे से कोतवाली में धरना शुरू किया जो शाम साढ़े छह बजे तक चला। नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती ने बताया कि शाम के समय पुलिस ने वीडियो के जरिये बिरजू मयाल को पकड़ने का वीडियो दिखाया। इसके बाद ही धरना खत्म किया गया है। धरने पर घनश्याम शर्मा, वीरेंद्र रावत, संजय डॉबी, इंदर रावत, भावना भट्ट, संजय बिष्ट, आशा बिष्ट, शुभम उत्तम, नदीम अख्तर, निकिता पांडे, चंदन पांडे सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के हल्द्वानी में होने की सूचना पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन






जनसमस्या उठाई तो मिली धमकी

हल्द्वानी। रामनगर के व्लॉगर बिरजू नयाल ने सत्ताधारी दल के नेताओं पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस आशय का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें वह नेताओं का नाम लेकर खुद को धमकाने की बात कह रहे हैं। बिरजू नयाल ने कहा कि जनसमस्याएं उठाने से कुछ नेता नाराज हाे गए। क्षेत्र में सोमवार को मतदान है और इससे पहले उन्हें धमकी दी गई है। आए दिन वही नेता मेरे खिलाफ रामनगर कोतवाली में तहरीर भी देते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने धरना देने की चेतावनी दी है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed