फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP workers celebrate victory in Bengal

Nainital News: बंगाल में जीत पर भाजपाइयों ने खुशी मनाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrate victory in Bengal
नैनीताल/भीमताल/भवाली/रामनगर/गौलापार/लालकुआं। नगर भाजपा मंडल के आह्वान पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल पंत पार्क में बंगाल, असोम, पुडुचेरी की जीत पर खुशी मनाई। इस दौरान आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया गया। यहां दायित्वधारी शांति मेहरा, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, अरविंद पडियार, हरीश राणा, विमला अधिकारी आदि रहीं। भीमताल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए जीत दिलाई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, भावना मेहरा, मनोज भट्ट, मीनाक्षी भगत, पुष्कर मेहरा, प्रकाश कनौजिया, रवि कुमार, गौतम मटियाली, कुलदीप बोहरा, मदन गिरी, योगेश तिवारी, शिवांशु जोशी, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे। इधर भवाली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर जश्न मनाया। रामनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चित्र के साथ खुशी जाहिर की। छात्रसंघ उपाध्यक्ष मनोज पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भूपेंद्र खाती, मदन जोशी, शलभ मित्तल, गणेश रावत आदि मौजूद रहे। गौलापार के कुंवरपुर स्थित एसके मार्केट में जीत का जश्न मनाया गया। यहां मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, प्रकाश गजरौला, त्रिलोक नौला आदि मौजूद थे। लालकुआं में कोतवाली तिराहे पर मिष्ठान वितरण किया गया। यहां क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, बॉबी संभल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed