फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP Wins in Kaladhungi MLA Seat

कालाढूंगी विधानसभा बनने के बाद यह सीट भाजपा के पास ही रही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP Wins in Kaladhungi MLA Seat
BJP Wins in Kaladhungi MLA Seat
हल्द्वानी। कालाढूंगी का इतिहास अधिक पुराना नहीं है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का कुछ भाग हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में आता था। 2012 के परिसीमन के बाद कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया। अस्तित्व में आने के बाद से इस विधानसभा क्षेत्र का यह तीसरा चुनाव है। दो चुनाव से यह सीट भाजपा के पास ही रही है।
विज्ञापन

कालाढूंगी विधानसभा सीट के पहले विधायक भाजपा के बंशीधर भगत रहे, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 2300 वोटों से मात दी। 2017 में हुए चुनाव में हार जीत का आंकड़ा और बढ़ गया। भाजपा ने यहां दूसरी बार फिर से बंशीधर भगत पर विश्वास जताया। इन्होंने कांग्रेस के प्रकाश जोशी को करीब 22000 मतों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

क्षेत्रफल के लिहाज से हल्द्वानी के मुखानी से लेकर बेलबाबा मंदिर, लालढांग से लेकर बिठौरिया, पनियाली से लेकर रानीबाग ज्योलीकोट से लेकर लामाचौड़ और कोटाबाग के भाबर क्षेत्र के साथ ही क्षेत्रफल के हिसाब से जिले की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। हालांकि जिला निर्वाचन विभाग के पास विधानसभा क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन के हिसाब से कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र महत्वपूर्ण है लेकिन विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ाने के लिए 10 वर्षों से कोई काम नहीं हो पाया।
मतदाताओं की संख्या -
पुरुष मतदाता - 87052
महिला मतदाता - 83559
युवा मतदाता - 80928
कालाढूंगी विधानसभा के प्रमुख मुद्दे -
- किसानों के लिए सब्जी मंडी की स्थापना
- रोडवेज बस अड्डे की स्थापना
- अधूरे पड़े खेल स्टेडियम को पूर्ण करना
- कालाढूंगी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल
- 10 वर्षों से कोई नए रोजगार के साधन विकसित हो पाए
ये मुख्य काम हुए -
- मेथीशाह नाले, करकट नाले और देचोरो देगांव को जोड़ने वाले नालों में पुल बने।
- कई योजनाओं से सड़कों का सुधारीकरण हुआ
- महाविद्यालय कोटाबाग के भवन निर्माण
- सुशीला तिवारी अस्पताल में ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट की स्थापना
ऐसा हो हमारा विधायक
हल्द्वानी। विधान सभा चुनावों को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है। छात्रों का कहना है कि विधायक अच्छा और ईमानदार होना चाहिए जो विकास के कार्य करने के साथ-साथ युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम कर सके। युवा ऐसे ही उम्मीदवार के चुने जाने की अपेक्षा कर रहे हैं। विधायक प्रत्याशी चुने जाने को लेकर युवाओं से बातचीत।
विधायक को जन समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता का विश्वास जीतने वाला होना चाहिए। - बलवीर सिंह रावत
बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करने वाले को ही चुना जाना चाहिए। जनता के प्रति सकारात्मक रवैया रखने वाला हो। विधायक व्यवहार का अच्छा होना चाहिए। - तारी गौनिया, छात्रा

विधानसभा चुनावों में ऐसा प्रत्याशी चुना जाना चाहिए जो क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुने। मूलभूत सुविधाओं की दशा सुधारे और युवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास करने वाला हो। - राकेश सिंह, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed