फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP trusts Deepa for District Panchayat President

Nainital News: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा का भरोसा दीपा पर

Sat, 09 Aug 2025 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 09 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
BJP trusts Deepa for District Panchayat President
हल्द्वानी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने नैनीताल जिले में दीपा दरम्वाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही टिकट को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। पार्टी ने युवा ब्रिगेड के स्थान पर अनुभव को तरजीह देते हुए दीपा दरम्वाल को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ाने का फैसला किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि पहली सूची में नैनीताल जिले की सामान्य सीट के लिए दीपा दरम्वाल का नाम घोषित हो गया है। दीपा ने देवलचौड़ बंदोबस्ती से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उनके पति आनंद सिंह दरम्वाल निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट के लिए दीपा का नाम पहले से ही चर्चा में आगे चल रहा था। उनके अलावा इस सीट पर ढोलीगांव से जीतकर आए बहादुर सिंह नगदली के साथ ही निर्विरोध निर्वाचित हुए सुमित नगदली के नामों की भी चर्चा थी। मगर पार्टी ने अनुभव को वरीयता देते हुए दीपा दरम्वाल को पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


बेला की हार के बाद तय था दीपा का प्रत्याशी घोषित होना
हल्द्वानी। जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में इस बार हल्द्वानी में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने रामणी आन सिंह सीट से चुनाव लड़ा था। तब यह माना जा रहा था कि जीत होने की स्थिति में उन्हीं की जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी रहेगी। दूसरी ओर निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल की पत्नी दीपा दरम्वाल देवलचौड़ बंदोबस्ती से चुनाव लड़ रही थीं। दोनों की जीत की स्थिति में बेला, दीपा के बीच से ही जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी का फैसला होता। मगर बेला तोलिया को छवि कांडपाल ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हराया तो राजनीतिक समीकरण ही बदल गए। इसके बाद से यह बात सामने आ गई थी भाजपा दीपा को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी। आखिर में यही हुआ और भाजपा ने एक तरह से अनुभव को तरजीह देते हुए उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed