फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   - BJP State Working Committee

- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
- BJP State Working Committee
हल्द्वानी मे आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का दीप प्रज्जवल्लित करके शुभारंभ करते मुख्यमंत्री
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के दूसरे दिन पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जनता का आभार जताया। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव-2024 में प्रचंड विजय का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले सत्र में विधानसभा चुनावों में भारी जीत के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके बाद केंद्र्र सरकार और प्रदेश सरकार के विकास और जनहितकारी कार्यों को लेकर राजनैतिक प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के माध्यम से आया। इसका समर्थन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद अजय टम्टा और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने किया जबकि अनुमोदन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा नौटियाल, पूर्व मुख्यमंत्री सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किया। इसमें जनता, कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं के परिवारों और मातृशक्ति का आभार जताया गया।
विज्ञापन

कार्यसमिति में आगामी निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए बड़ी जीत का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हाल में चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत मिल चुकी है। कार्यसमिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के अल्पकाल में ही गए कार्यों के लिए बधाई दी गई। इसके साथ ही 2017 से 2022 मेंजनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई जिसके कारण पार्टी पुन: बहुमत के साथ सरकार बनाने में सफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने हाल के वर्षों में दिवंगत राजनेताआें और सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरबंश कपूर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विधायक सुरेंद्र जीना, विधायक गोपाल रावत, पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोक प्रस्ताव पेश किया। समापन सत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने संगठन और सरकार के बीच और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का रोड मैप रखा। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी संबोधित किया। कार्यसमिति में करीब तीन सौ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, चंदन राम दास, सतपाल महराज, धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊं मीडिया प्रभारी रवि कुरिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, बंशीधर भगत, मोहन बिष्ट, बिशन सिंह चुफाल, बलराज पासी आदि मौजूद थे।

एक-एक घोषणा को पूरा करेंगे : सीएम
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश कार्य समिति में शामिल होने के लिए मंगलवार की शाम पहुंच गए थे। वह बुधवार तक चलने वाले कार्यक्रम में बने रहे। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में शामिल हर एक घोषणा को ेपूरा किया जाएगा। जहां कहीं पर कमजोरी है उसे दूर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल के कार्यकाल में देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed