फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP State Working Committee

तीन चौथाई बहुमत मिला  है, हर कोई समझे जिम्मेदारी

Sun, 23 Apr 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sun, 23 Apr 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
BJP State Working Committee
bjp - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल।  तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनने के बाद प्रदेश कार्यसमिति में पहली बार इकठ्ठा हुए भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कहा कि अब विरोधियों की साजिश को नाकाम कर जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का समय है। हर किसी को यह जिम्मेदारी समझनी होगी। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक सभी को एक सैनिक की तरह काम करना होगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत को श्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताते हुए अजय भट्ट ने कहा कि वह लगातार जनहित में निर्णय ले रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब हमें जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना है। राज्य सरकार भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार कर रही है। इस कारण सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा षड्यंत्र किया जा रहा है। विरोधियों के इस षड्यंत्र को कभी कामयाब नहीं होेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह केन्द्र में तीन वर्ष में एक भी घोटाला नहीं हुआ और वहां लोकपाल की आवश्यकता नहीं पड़ी, उसी तरह उत्तराखंड में किसी प्रकार का भी घोटाला नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने कहा कि वर्ष में कम से कम छह कार्यक्रम बूथ स्तर तक होने आवश्यक हैं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री खजानदास ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल ने अनुमोदन किया।  


भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, सिंचाई मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य,  स्वामी यतीश्वरानंद , पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और  कार्यसमिति के पूरे प्रदेश से आए 230 सदस्य मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed