{"_id":"589cbe374f1c1b8a5f378cad","slug":"bjp-s-strength-in-congress-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की ताकत कांग्रेस के ‘हाथ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की ताकत कांग्रेस के ‘हाथ’
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं की सबसे हॉट सीट हल्द्वानी में भाजपा का चुनाव नहीं उठ पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रेज को भाजपा वोट बैंक में नहीं बदल पा रही है। कांग्रेस के किले में सेंधमारी तो दूर भाजपा खुद के मजबूत गढ़ में कमजोर पड़ने लगी है। भाजपा से जुड़े तमाम नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने से ‘हाथ’ मजबूत हुआ है। इससे जोगेंद्र सिंह रौतेला की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने बृहस्पतिवार को हल्द्वानी विधानसभा के वोटरों का मन टटोला। टीम भाजपा के मजबूत गढ़ समझे जाने वाले इलाकों में पहुंची। मुखानी से लेकर शीशमहल तक प्रमुख चौराहों पर मतदाताओं की राय सुनी। प्रत्याशी को लेकर वोटरों में किसी तरह दुविधा नजर नहीं आई।
विज्ञापन
आमतौर पर साइलेंट रहने वाले वोटरों ने बेबाकी से हल्द्वानी के विकास को लेकर अपनी राय दी। नवाबी रोड क्षेत्र भाजपा के मजबूत पोलिंग बूथों में शामिल है। नवाबी रोड चौराहा पर चाय की दुकान में चुनावी चकल्लस चल रही थी। सभी लोग आसपास की कॉलोनियों के थे। कुछ बुजुर्ग अखबार पढ़कर वक्त बीता रहे थे तो कुछ चाय की चुस्की लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
अखबार के पन्ने पलटते हुए चर्चा हो रही थी कि जागेंद्र रौतेला अच्छे इंसान हैं। साफ-सुथरी और ईमानदार छवि है। इसके बावजूद हल्द्वानी की राजनीति में नहीं उभर पाए हैं। लोगों की राय थी शहर के विकास के लिए रौतेला से बेहतर मैडम ही विकल्प हैं।
जगदंबा नगर चौराहा पर भी मैडम समर्थकों की मौजूदगी नजर आई। स्थानीय लोग एक दुकान पर बातचीत करते नजर आए। लोगों का कहना था, डॉ. रौतेला को एक अच्छा नेता साबित करने के लिए जनता ने नगर निगम में मौका दिया।
लेकिन, मेयर जनता के बीच कोई छाप नहीं छोड़ पाए। हाइडिल गेट और शीशमहल का क्षेत्र खुद मेयर डॉ. रौतेला का अपना किला है। यहां भी डॉ. रौतेला को कांग्रेस प्रत्याशी डा. हृदयेश टक्कर दे रही हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा थी कि भाजपाइयों के झगड़े में मेयर पिसने लगे हैं। स्टार प्रचारकों की सभा और रोड शो तो दूर भाजपा के स्थानीय नेता एकजुट नहीं हो पा रहे हैं। इससे भाजपा से जुड़े लोग आहत हैं।