Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP organised unity march in Kichha

Nainital News: किच्छा में भाजपा ने निकाला यूनिटी मार्च

Mon, 24 Nov 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Nov 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP organised unity march in Kichha
किच्छा में पद यात्रा शामिल पूर्व विधायक शुक्ला व कार्यकर्ता। आयोजक - फोटो : credit
किच्छा। सरदार पटेल की 150वी जयंती पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में यूनिटी मार्च एकता पदयात्रा निकाली गई। सैकड़ों लोग हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा में शामिल हुए। सुबह 10:30 बजे आवाज विकास किच्छा स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक व कार्यक्रम संयोजक राजेश शुक्ला ने सरदार वल्लभभाई पटेल को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, किच्छा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, नगला नगर पालिकाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि राष्ट्र की एकता को सर्वोपरि मानने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया और 530 रियासतों को एक कर एक विशाल व सशक्त भारत की नींव रखी। सभा का संचालन मनमोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन

यात्रा का इन्होंने किया स्वागत
भाजपा नेता संजीव खन्ना, सभासद संदीप अरोरा, केतन कालरा, भाजपा नेता कुलदीप बग्गा, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, क्रय विक्रय चेयरमैन मूलचंद राठोर, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, नामित सभासद चंदन जायसवाल, अमरनाथ कश्यप राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष चिंपू यादव ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
यात्रा में प्रमुख रूप से राजेश तिवारी, जिलामंत्री प्रमोद मित्तल, आशीष ढ़ाढ़ा, टीकम कोरंगा, प्रधान संघ अध्यक्ष विरेंद्र यादव, ग्रामीण मंडल महामंत्री जितेंद्र गौतम, बिजेंद्र यादव आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed