फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BJP National President held a direct dialogue with the youth in Haldwani along with CM Dhami

हल्द्वानी: नितिन नवीन और धामी ने युवाओं के साथ किया सीधा संवाद, बोले- नौकरी मांगने नहीं, देने वाले बन रहे युवा

Fri, 11 Sep 2026 11:08 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Fri, 11 Sep 2026 11:08 AM IST
सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में युवा संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं से सीधे बात की। 

विज्ञापन
BJP National President held a direct dialogue with the youth in Haldwani along with CM Dhami
हल्द्वानी होटल अमरदीप में आयोजित जेन जी संवाद का युवाओं के साथ दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में युवा संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं से सीधे बात की। कॅरिअर, रोजगार, स्टार्टअप, स्किल, एआई, खेल और उत्तराखंड के भविष्य पर खुलकर चर्चा हुई। युवाओं ने सवाल दागे, सरकार की योजनाओं पर फीडबैक और सुझाव भी दिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को नई दिशा मिली है। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया ने युवाओं को मंच दिया है। आज का युवा सिर्फ नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी और अवसर पैदा करने वाला बन रहा है।

विज्ञापन

विकसित भारत के सपने के लिए सबकी भागीदारी जरूरी
युवाओं को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब देश का एक-एक व्यक्ति विकास की प्रक्रिया में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा। सरकार दिशा और नीतियां बना सकती है लेकिन विकास को जनआंदोलन बनाने की जिम्मेदारी समाज की भी है। नितिन नवीन ने युवाओं को इस बदलाव का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि आने वाले भारत की दिशा युवा तय करेंगे। इसलिए उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी, सकारात्मक सोच और विकास में योगदान देने की भावना मजबूत होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के युवाओं में है दम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि एआई, रोबोटिक्स, स्टार्टअप और डिजिटल इकॉनमी में अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखंड के युवा में दम है। उनकी ऊर्जा को प्रदेश के विकास से जोड़कर उत्तराखंड को टॉप पर ले जाना है। पर्वतीय राज्य में स्थानीय रोजगार, होम स्टे, पर्यटन, उद्यमिता पर फोकस जरूरी है। नवीन ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं से कहा, सोशल मीडिया का पॉजिटिव यूज करो, टाइम मैनेजमेंट सीखो, राजनीति में आकर विकसित भारत के लिए जुटो।

मजबूत नैतिक चरित्र ही भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बुनियाद
नितिन नवीन युवाओं के प्रश्नों का जवाब बड़े ही रोचक किस्सों के साथ दे रहे थे। सिस्टम में भ्रष्टाचार के सवाल पर उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई प्रोफेसर प्रश्नपत्र तैयार करता है तो उसकी जिम्मेदारी है कि वह इसकी जानकारी अपने बेटे तक को भी न दे। यदि वह किसी चहेते को प्रश्नपत्र की जानकारी देता है तो इसे सरकार हर स्तर पर नहीं रोक सकती। हालांकि कड़े कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत नैतिक चरित्र ही भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने की बुनियाद बन सकता है।

रुचि न होते हुए भी मुझे राजनीति में आना पड़ा
नितिन नवीन ने कहा पेशे इंजीनियर रहे और जब पढ़ाई करते थे तो स्लैम बुक रखते थे। उसमें अपना लक्ष्य, अपनी पसंद-नापसंद का जिक्र होता था। कहा कि राजनीति में रुचि न होते हुए भी पिता की मृत्यु के बाद मुझे इस लाइन में आना पड़ा। यह परिस्थितियां होती हैं और मैंने जो काम मिला उसे पूरी शिद्दत और समर्पण से किया। यही संदेश युवाओं के लिए भी है।

युवा प्रतिभा ही विकसित उत्तराखंड की असली ताकत : धामी
युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है। हमने चार जुलाई 2021 को संकल्प लिया था कि पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, दोनों पहाड़ के काम आएंगे। इस पर ठोस काम हुआ है। धामी ने कहा, युवा प्रतिभा ही विकसित उत्तराखंड की असली ताकत है।

सरकारी विभागों में अब तक 34 हजार युवाओं को नियुक्ति दी गई है। नकल माफिया पर शिकंजा कसा, पेपर लीक करने वालों को जेल भेजा गया। केवल सरकारी नौकरी नहीं, स्वरोजगार पर जोर है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होम स्टे योजना, कौशल विकास, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना से हजारों युवा खड़े हुए हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग दी जा रही है। खेल में उत्तराखंड ने नई पहचान बनाई।

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज पर काम चल रहा है। हाल के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 100 से ज्यादा मेडल जीते हैं। इन्वेस्टर्स समिट से पर्वतीय क्षेत्रों तक निवेश और रोजगार पहुंच रहा है। पर्यटन, लोकल प्रोडक्ट, एआई और नई तकनीक में युवाओं के लिए नए द्वार खोले जा रहे हैं। मेयर गजराज बिष्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट आदि मौजूद रहे।

छात्र बोले- सकारात्मक पहल

-शुरुआत में मैं संवाद को लेकर काफी नर्वस थी। जब संवाद शुरू हुआ तो उसके बाद अच्छा लगा। प्रश्नों के उन्होंने अच्छे से जवाब दिए। इस संवाद से छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के नेता से सीधे जुड़ने का मौका मिला। - पावनी पंत, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

- नौकरी और शिक्षा को लेकर युवाओं ने सवाल जवाब किए। राष्ट्रीय नेता के बीच यह पहला संवाद था, जिससे आत्मविश्वास भी जागा और प्रेरणा भी मिली। - पूर्वा पंत, पैरामेडिकल कॉलेज हल्द्वानी।

- संवाद से युवाओं को अच्छा अनुभव मिला। सभी छात्रों ने अपने-अपने मुद्दे सामने रखे। उन्हें अपने सवालों के जवाब भी मिले। उन्होंने दोनों नेताओं को ऊर्जावान बताया। यह छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। - रुद्राक्ष पाठक, ग्राफिक एरा

- मुख्यमंत्री से संवाद भी अच्छा रहा। सभी साथियों ने उनसे प्रश्न पूछे। मुख्यमंत्री ने सभी को लिखित में जवाब देने की बात कही। युवाओं को ऐसे अवसर कम मिलते हैं। - अंश कौशल, पाल कॉलेज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed