फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bjp declared mandal adhakyash in nainital distrect

Nainital News: भाजपा ने की जिले के 17 मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की घोषणा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
bjp declared mandal adhakyash in nainital distrect
भाजपा ने की जिले के 17 मंडल अध्यक्षों व प्रतिनिधियों की घोषणा
विज्ञापन

आठ मंडल अध्यक्षों की घोषणा अभी होनी शेष
माय सिटी रिपोर्टर
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने लंबी प्रतीक्षा के बाद बुधवार की देर शाम नैनीताल जिले के 17 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है। आठ मंडल अध्यक्षों की अभी घोषणा नहीं की गई है।
पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी कुंदन परिहार के हस्ताक्षरों से जारी इस सूची के अनुसार लालकुआं विधानसभा के बिंदुखत्ता मंडल के लिए नवीन पपोला को मंडल अध्यक्ष और बलवंत खोलिया को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है। इसी तरह लालकुआं मंडल के लिए अरुण जोशी को मंडल अध्यक्ष व मुकेश सिंह को मंडल प्रतिनिधि, हल्दुचौड़ के लिए विजय रोहित दुमका मंडल अध्यक्ष व बसंत बल्लभ भट्ट मंडल प्रतिनिधि, भीमताल विधानसभा की ओखलकांडा मंडल के लिए मनोज सुयाल मंडल अध्यक्ष, शिवदत्त मंडल प्रतिनिधि, रामगढ़ मंडल के लिए अंकित पांडे मंडल अध्यक्ष, योगेश चंद कबडवाल मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट मंडल के लिए प्रताप सिंह बोरा मंडल अध्यक्ष, तारा भंडारी मंडल प्रतिनिधि, गरमपानी मंडल के लिए नीरज बिष्ट मंडल अध्यक्ष, शोबन सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि, भवाली मंडल के लिए हिमांशु बिष्ट मंडल अध्यक्ष, राहुल चौहान मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल ग्रामीण के लिए सुरेश चंद्र उप्रेती मंडल अध्यक्ष, पान सिंह खनी मंडल प्रतिनिधि, नैनीताल नगर के लिए नितिन कार्की मंडल अध्यक्ष, आनंद सिंह बिष्ट मंडल प्रतिनिधि बनाए गये हैं।
विज्ञापन

इसी तरह हल्द्वानी विधानसभा के काठगोदाम मंडल के लिए नीरज बिष्ट मंडल अध्यक्ष, मुन्नी बिष्ट मंडल प्रतिनिधि, हल्द्वानी मंडल के लिए मधुकर श्रोत्रिय मंडल अध्यक्ष, दिनेश सिंह मंडल प्रतिनिधि, कालाढूंगी विधानसभा के लामाचौड़ मंडल के लिए संदीप सनवाल मंडल अध्यक्ष, गणेश साह मंडल प्रतिनिधि, कालाढूंगी मंडल के लिए विक्रम जन्तवाल मंडल अध्यक्ष और कविता वालिया मंडल प्रतिनिधि, वी रामनगर विधानसभा के रामनगर ग्रामीण मंडल के लिए घनश्याम शर्मा मंडल अध्यक्ष व राजेंद्र सैनी मंडल प्रतिनिधि और मालधनचौड़ मंडल के लिए प्रेमचंद आर्य मंडल अध्यक्ष व दीपा भारती को मंडल प्रतिनिधि बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शेष मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed