लालकुआं। भाजपा के बिंदुखत्ता मंडल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली।
प्रभात फेरी का शुभारंभ शहीद स्मारक स्थल पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने तिरंगा फहराकर किया। इससे पूर्व उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदीप जनोटी, चंदन बिष्ट, प्रकाश गजरौला, संजय दुम्का आदि मौजूद थे।
इधर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीद नंदा बल्लभ देवराड़ी के आवास पर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के आवास पर जन समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने लालकुआं से पर्वतीय क्षेत्रों और दूसरे राज्यों को रोडवेज की बसें शुरू कराने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की। बिंदुखत्ता में गौला नदी के किनारे शवदाह गृह निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। (संवाद)