{"_id":"60e203f38ebc3ebc791a37ba","slug":"bjp-and-sp-leaders-had-to-play-hooter-expensive-police-took-out-hooter-and-black-film-from-the-car-and-challaned-two-thousand-haldwani-news-hld430056299","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा नेताओं को हूटर बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने कार से हूटर और काली फिल्म निकालकर दो दो हजार का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा नेताओं को हूटर बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने कार से हूटर और काली फिल्म निकालकर दो दो हजार का किया चालान
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में रविवार को जाम में फंसे यूपी के भाजपा और सपा नेताओं को हूटर बजाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने इनकी गाड़ियों से हूटर निकालकर उनका दो दो हजार रुपये का चालान कर दिया।
बता दें कि नैनीताल में रविवार को भी पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। तल्लीताल से मल्लीताल तक वाहनों की कतारें लग गईं। इस बीच कतार में लगे यूपी के भाजपा और सपा नेताओं ने हूटर बजाकर अपना रौब दिखाना चाहा। इसी समय वहां मौजूद कोतवाल अशोक कुमार सिंह और यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने यूपी के सपा और भाजपा नेताओं के वाहनों को सड़क किनारे लगा दिया। इस पर भाजपा नेता कोतवाल और यातायात निरीक्षक से भिड़ने लगे, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए यूपी 16 सीएफ 0708 फॉर्च्यूनर, यूपी 32 एफयू 0500, यूपी 75 एडी 5500 और यूपी 32 केई 7123 वाहनों से हूटर और काली फिल्म निकाल दी। साथ ही आगे ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।
यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि लखनऊ, निवासी संजय शर्मा, इटावा यूपी निवासी अशोक कुमार, गौतमबुद्ध नगर यूपी निवासी सुशील कुमार और फतेहपुर यूपी निवासी अमन के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनका दो-दो हजार रुपये का चालान किया गया है।