{"_id":"68a4e8c4cfe493dafa015c38","slug":"bird-flu-50-thousand-vaccines-sent-to-udhamsingh-nagar-haldwani-news-c-337-1-ha11015-124713-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू: ऊधमसिंह नगर भेजी 50 हजार वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू: ऊधमसिंह नगर भेजी 50 हजार वैक्सीन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। प्रदेश की सीमा से जुड़े यूपी के क्षेत्रों से बीमारी फैलने का खतरा है। सुरक्षा की दृष्टि से पशुपालन विभाग ने ऊधमसिंह नगर में 50 हजार और नैनीताल जिले के तराई क्षेत्रों में 30 हजार वैक्सीन भेजी हैं।
जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेश चंद्र जोशी ने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए विभाग पूरी तरह सजग है। सभी पोल्ट्री फार्म की निगरानी की जा रही है। मुर्गियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल इस बीमारी का कोई मामला सामने नहीं आया है।