{"_id":"06d7fd57add2cb0ceb6ab07e75efd2f1","slug":"binduktta-opposed-the-creation-of-the-municipality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका का विरोध करने वाले विकास विरोधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका का विरोध करने वाले विकास विरोधी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिंदुखत्ता
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के बाद भाजपा भी किसानों के समर्थन में कूद पड़ी है। इधर, यूथ कांग्रेसियों ने बैठक कर पालिका का विरोध करने वालों को विकास विरोधी करार दिया। कांग्रेसियों ने जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से पालिका बनाए जाने से क्षेत्र में मिलने वाले लाभ को बताने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बुधवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत दानू की अध्यक्षता में कांग्रेसियों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पालिका बनने से बिंदुखत्ता का चहुंमुखी विकास होगा। विरोध करने वाले कुछ संगठन सिर्फ राजनीतिक हित साध रहे हैं। पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष दानू ने बताया कि पांच फरवरी से शातिंनगर से जन जागरण पदयात्रा शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को पालिका बनने से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले निकाले जाने वाली पदयात्रा में कांग्रेस के अन्य फ्रंटल संगठन भी शामिल होंगे। संचालन हरीश विशौती ने किया। बैठक में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर दानू, हरीश जोशी, गिरधर बम, दौलत नाथ, डा चंद्र सिंह दानू, राजेंद्र चौहान, मोहन कुड़ाई, मोहन अधिकारी, बलवंत रौतेला, इंद्र सिंह पनेरी, अर्जुन नाथ, पनिराम, हेमा आर्या, सरस्वती देवी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, राजेंद्र चौहान, पुष्कर दानू, भगवान धामी आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन