{"_id":"65b0e34957fe4d7ef400b569","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-dumper-in-haldwani-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Road Accident: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Road Accident: डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Wed, 24 Jan 2024 03:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 24 Jan 2024 03:45 PM IST
सार
हल्द्वानी में डंपर की चपेट में आकर मुक्तेश्वर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में डंपर की चपेट में आकर मुक्तेश्वर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार रात साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रोड पर सरगम सिनेमा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मुक्तेश्वर निवासी संजय (29)और आवास विकास हल्द्वानी निवासी सूरज (23)बाइक से जा रहे थे। सरगम सिनेमा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: रुड़की में तैनात सेना के जवान का निधन, 2018 में बंगाल इंजीनियरिंग में हुए थे भर्ती; ये है वजह
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। इस बीच सूचना पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। सूरज का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।