{"_id":"66ac2be7e91bb5027008a3c4","slug":"bike-rider-narrowly-escapes-collision-with-car-haldwani-news-c-238-1-shld1020-107072-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कार की टक्कर से बाल-बाल बचे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कार की टक्कर से बाल-बाल बचे बाइक सवार
Fri, 02 Aug 2024 06:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मस्जिद तिराहे के समीप कार ने पीछे से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए। आरोप है कि बाइक सवारों ने टोका तो कार सवार अभद्रता करने के साथ ही धमकी देकर फरार हो गया।
खुर्पाताल निवासी त्रिलोक सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उसने कहा है कि वह पार्किंग से अपनी बाइक पर मित्र के साथ मस्जिद तिराहे की ओर आ रहा था। रास्ते में पीछे से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर लग गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग गिर गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। जब उन्होंने कार सवार को टोका तो आरोपी अभद्रता पर उतर आया। इसके बाद वह धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।