Ramnagar Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
रामनगर के मालधन में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो (Ramnagar Road Accident) गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालधन में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो (Ramnagar Road Accident) गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मालधन के आनंदनगर पीपलपड़ाव निवासी हरीश कुमार (26) शनिवार शाम 6:30 बजे पीरूमदारा से मजदूरी करके बाइक से लौट रहे थे। जब वह मालधन नंबर आठ मंदिर के पास पहुंचे तभी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हरीश कुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। काशीपुर के एक निजी अस्पताल में युवक की मौत हुई।