फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike rider dies due to tempo collision

टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tempo collision
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में बृहस्पतिवार शाम टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। एसटीएच में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

सतीश कालोनी हीरानगर निवासी गुलशन गोस्वामी (27) मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन टेक्नीशियन था। बृहस्पतिवार शाम गुलशन एक व्यक्ति को दवा देने के लिए बाइक से जा रहा था। फतेहपुर में तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल को परिजनों ने मुखानी चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर एसटीएच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। पता चला कि अविवाहित गुलशन पांच भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन

चार के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
दुर्गेश कॉलोनी मल्ली बमौरी निवासी दीपांकर सिंह गुंज्याल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात अंकित अरोरा, संजय कोरंगा, त्रिलोक सिंह बिष्ट निवासी आस्था विहार से हुई थी। चारों ने उससे इलेक्ट्रानिक स्टोर खोलने की बात कही थी। इसके एवज में उन्होंने संजय सिंह के बैंक खाते में 14 लाख 85 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए लेकिन उन्होंने सामान नहीं दिया। दबाव बनाने पर आरोपियों ने उसे चेक दिया, जो बाउंस हो गया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस के अनुसार गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर निवासी वसुंधरा कालोनी धान मिल और अमन कुमार निवासी जमरानी कॉलोनी दमुवाढूंगा के खिलाफ गिरोह बंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि गौरव के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed