फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike rammed into tractor-trolley, two youths died

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into tractor-trolley, two youths died
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर से रामनगर की ओर आ रहे तीन युवकों की बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बाइक सवार नसीरूदीन (24) पुत्र अकबर अली निवासी तेलीपुरा, मुरशद अली (22) पुत्र अमीर जहां और सुलेमान निवासीगण गूलरघट्टी काशीपुर से रामनगर आ रहे थे। रात करीब 7:45 बजे हल्दुआ के पास बेकाबू बाइक आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में मुरशद अली और नसीरूद्दीन की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि सुलेमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को पीरूमदारा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रामनगर के सरकारी अस्पताल में मुरशद अली और नसीरूद्दीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया। पीरूमदारा चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने बताया कि अनियंत्रित बाइक पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गईं, जबकि एक घायल है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मुरशद दो बहनों में अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत मजदूरी करते थे तीनों दोस्त
रामनगर। हादसे के शिकार तीनों युवक मेहनत मजदूरी करते थे। मृतक मुरशद अली के पिता ने बताया कि उनका बेटा शाम तक घर पर ही था लेकिन काशीपुर में कुछ काम मिलने पर वह अपने दोनों दोस्तों के साथ गया था। मुरशद अली दो बहनों का इकलौता भाई था और वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। देर रात को मृतक नसीरुद्दीन के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं और ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed