फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike got stuck under the bus, three in critical condition

Nainital News: बस के नीचे घुसी बाइक, तीन की हालत गंभीर

Wed, 27 Aug 2025 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike got stuck under the bus, three in critical condition
कालाढूंगी में सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त वाहन
कालाढूंगी। मोटेश्वर महादेव मंदिर नयागांव से दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही बस से टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बस के नीचे घुस गई। हादसे में एक युवक और दो युवतियां घायल हो गईं। तीनों को राहगीरों की मदद से कालाढूंगी सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। तीनों घायल आपस में रिश्ते के भाई-बहन हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को संदीप सिंह निवासी रम्पुरा हरसान (बाजपुर) के परिवार का मोटेश्वर महादेव मंदिर नयागांव में संयुक्त रूप से भंडारा था। दोपहर एक बजे के करीब संदीप का भांजा उदय सिंह निवासी भट्टपुरी बरहैनी, भतीजी राधिका निवासी रम्पुरा हरसान व निहारिका निवासी भुडी गांव (सभी की उम्र 18) बन्नाखेड़ा बाइक से लौट रहे थे। रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर कमोला में बैंक आफ बड़ौदा के पास ओवरटेक के प्रयास में बाइक सामने से आ रही यात्री बस के नीचे घुस गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने बस के नीचे से निकालकर कालाढूंगी सीएचसी पहुंचाया। तीनों को प्राथमिक इलाज के बाद एसटीएच रेफर कर दिया गया। उदय सिंह व निहारिका की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस के नीचे फंसी बाइक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed