फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Big shuttle vehicles will be operated from Ranibagh and Gaulapar

Nainital News: रानीबाग व गौलापार से चलाए जाएंगे बड़े शटल वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Big shuttle vehicles will be operated from Ranibagh and Gaulapar
नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में पर्यटन को लेकर अधिकारियों की बैठक लेंती जिलाधिकारी वंदना। स्र
नैनीताल। पर्यटन सीजन में वाहनों का दबाव बढ़ने पर रानीबाग व गौलापार से बड़ी बसें व टेंपो ट्रेवलर शटल वाहन के रूप में संचालित किए जाएंगे। डीएम की ओर से बृहस्पतिवार को संबंधित अफसरों की बुलाई गई बैठक में यह भी तय हुआ कि सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन


शटल योजना के बारे में यह भी फैसला हुआ कि इसका पहले दो सप्ताह तक ट्रायल किया जाएगा। परिवहन विभाग ट्रायल की रिपोर्ट देगा। उसके बाद इसकी कमियां दूर करने पर अगली बैठक में चर्चा होगी। यह भी तय हुआ कि शहर में टैक्सी, होटलों में ओवररेटिंग, पर्यटकों से अभद्रता और अनियमितता पर टास्क फोर्स नजर रखेगी। कैंची धाम के लिए प्रस्तावित बाईपास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कारोबारियों से सीजन को बेहतर व जाम मुक्त रखने के लिए सुझाव मांगे। बैठक में अवैध टैक्सी संचालन, पर्यटकों से अधिक किराया वसूली, कैंची धाम बाईपास निर्माण में सुस्ती, मेट्रोपोल में कूड़ा डंपिंग जोन बनने, कूड़ा वाहनों से जाम लगने का मुद्दा जोरशोर से उठा। इस बीच नैनीताल व कैंची धाम के लिए शटल सेवा से ही पर्यटकों को गंतव्य तक पहुंचाने पर सहमति बनी। डीएम ने कहा कि पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने पर रूसी बाइपास को विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाएगा। उस रास्ते पर सभी सुविधाओं का इंतजाम करने को कहा गया।
विज्ञापन


पार्किंग की आमदनी प्राधिकरण को देना होगी : नाला नंबर 23 पर पार्किंग निर्माण पर डीएम ने कहा कि लाखों की लागत से प्राधिकरण ने यह काम किया। मगर पालिका ने बिना एनओसी के वसूली शुरू कर दी। उन्होंने पार्किंग से हुई आमदनी को प्राधिकरण को देने के निर्देश ईओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed