{"_id":"1983809c225b6715b71db4a02c3f79a8","slug":"bhumi-pujan-disabled-service-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम हाथों से हुआ विकलांग सेवा केंद्र का भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम हाथों से हुआ विकलांग सेवा केंद्र का भूमिपूजन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sat, 31 Jan 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजली ग्राम छोई स्थित हनुमान धाम में विकलांग सेवा केंद्र का भूमिपूजन हो गया, जिसमें यूएसआर इंदु इंटर कालेज बसई के 30 बच्चों सहित रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी के करीब 100 बच्चों ने शिरकत की।
विज्ञापन
शनिवार सुबह 9 बजे आचार्य विजय के दिशा-निर्देशन में वैदिक मंत्रोपचार और विकलांग बच्चों के मासूम हाथों से भवन की पहली ईंट रखी गई। केंद्र के भूमिपूजन के बाद आचार्य विजय ने आशीर्वचन देकर शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को सम्मानित किया। बताया की इस वर्ष के अंत तक विकलांग सेवा केंद्र के भवन का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, दिल्ली, काशीपुर, रामनगर, छोई, गैबुआ, बैलपड़ाव के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ट्रस्ट राजीव अग्रवाल, दिल्ली किराना कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता, महंत नारायण, मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल, प्रेम जैन, शशांक अग्रवाल, सतनाम सिंह, रामानुज अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुदेश बंसल, मंजुला श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन