{"_id":"60d76d768ebc3ec90c273f6b","slug":"bharat-vatika-ready-state-trees-of-all-states-will-be-protected-haldwani-news-hld4291227122","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत वाटिका तैयार, सभी राज्यों के राज्य वृक्षों का होगा संरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत वाटिका तैयार, सभी राज्यों के राज्य वृक्षों का होगा संरक्षण
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन अनुसंधान नर्सरी में भारत वाटिका तैयार की गई है। एक एकड़ में बनी इस वाटिका में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य वृक्ष लगाए गए हैं। वाटिका का उद्घाटन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा की एनएसएस छात्रा खुशबू सुयाल और हर्षिता खोलिया ने फीता काटकर किया।
वनाधिकारियों का कहना है कि वाटिका बनाने का उद्देश्य देश की जैव विविधता के संबंध में लोगों को जानकारी देना है। साथ ही संबंधित प्रजातियों का संरक्षण करना है। इससे पहले वन अनुसंधान नर्सरी में रामायण वाटिका, बुद्ध वाटिका, तुलसी वाटिका, कृष्ण वाटिका आदि को बनाया गया है। इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी, डीएफओ डीसी पंत, वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट, एनएसएस के जिला समन्वयक ललित मोहन पांडे, शिक्षक बीना फुलेरिया आदि मौजूद थे।
ये प्रजातियां लगाई गईं
हल्द्वानी। वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि भारत वाटिका में उत्तराखंड का राज्य वृक्ष बुरांश, यूपी का अशोक, हिमाचल का देवदार, जम्मू-कश्मीर का चिनार, झारखंड-छत्तीसगढ़ का साल, कर्नाटक-केरल का चंदन, मणिपुर का तुन, आंध्र प्रदेश का नीम, उड़ीसा का गुलर, पुडुचेरी का बेल, बिहार और हरियाणा का पीपल, दिल्ली का गुलमोहर, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र का राज्य वृक्ष आम आदि के वृक्ष लगाए गए हैं।