{"_id":"9799f891f5844fc96b291e4c02eae783","slug":"beware-of-those-who-get-the-job-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा दिलाने वालों से सावधान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा दिलाने वालों से सावधान!
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Wed, 10 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत जननी सेवा प्रतिनिधि पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों का एक गिरोह सक्रिय है। इस गैंग ने बाकायदा कई युवकों को नियुक्ति पत्र जारी कर साढ़े 13 हजार रुपये बताए गए बैंक खाते में जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
युवकों से कहा गया है कि उक्त राशि नियुक्ति पत्र मिलने के 24 घंटे के भीतर खाते में जमा कराएं। नियुक्ति पत्र पाने वाले ऐसे ही एक युवक ने संदेह होने पर डीआईजी से मिलकर ठगों का पता लगाने की मांग की है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
भोलानाथ गार्डेन निवासी इंटर के छात्र पवन सिंह ने नौकरी के लिए कई जगह प्रयास किए थे। इस बीच वह जॉब जालसाजों के संपर्क में आ गया। जालसाजों ने कॉल कर युवक को बताया कि कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद उसे नौकरी मिल जाएगी। युवक के पते पर जालसाजों ने मंगलवार को उसे नियुक्ति पत्र भेज दिया। पत्र में पता 163/5 हेल्थ केयर डिपार्टमेंट नरकला न्यू दिल्ली दिया गया है।
विज्ञापन
छह पन्नों के नियुक्ति पत्र में जननी सेवा प्रतिनिधि पद के लिए वेतन 25, 500 रुपये प्रति माह लिखा गया है। शर्त रखी गई है कि पत्र मिलने के 24 घंटे के अंदर 13500 रुपये बताए गए अकाउंट में जमा करना है। नियुक्ति पत्र को युवक ने अपने परिजनों को दिखाया। उसमें सुरक्षा योजना के कॉल सेंटर के दृश्य के साथ पहचान पत्र और चेक का नमूना दिया गया है। इसके अलावा, पदोन्नति के लिए स्वच्छ भारत योजना, जन धन योजना, जन शौचालय योजना का नाम दर्शाया गया है। परिजनों को नियुक्ति पत्र पर शक हो गया।
इस पर युवक ने एक महिला नेत्री के साथ डीआईजी पीएस सैलाल से मुलाकात की तथा उन्होेंने पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। युवक को मिला नियुक्ति पत्र रुद्रपुर से पोस्टआफिस द्वारा भेजा गया है। ऐसे में आशंका है कि प्रधानमंत्री की इस योजना के नाम पर जालसाजी करने वाले समीपवर्ती जिलों के होंगे।