फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Beware of fraudsters

झांसा देने वालों से रहे सावधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Beware of fraudsters
रामनगर (नैनीताल)। इन दिनों एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश दिलाने का झांसा देने वाले ठग सक्रिय हैं। वे प्रवेश दिलाने के नाम पर मोटी रकम मांग रहे हैं। अभ्यर्थी और अभिभावक उनके झांसे में कतई न आएं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इसका अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने प्रदेश में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 14 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। प्रदेश में बाजपुर, खटीमा, चकराता और कालसी स्थित विद्यालयों की 60-60 सीटों पर प्रवेश होना है। प्रवेश परीक्षा में 1147 बच्चे बैठे थे। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि जानकारी में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व प्रवेश कराने के नाम पर रुपये मांग रहे हैं। वे परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों से बचें, उनके झांसे में न आएं।
विज्ञापन

सचिव डॉ. तिवारी ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम पूरी गोपनीयता, शुचिता और निष्पक्षता के साथ तैयार किया जाता है। बोर्ड का कोई भी अधिकारी या कार्मिक इस संबंध में बाहरी व्यक्ति से संपर्क नहीं करता है। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर परीक्षाफल और चयन सूची तैयार की जाती है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावकों को सतर्क किया जाता है कि वे असामाजिक तत्वों से सावधान रहें। यदि इस संबंध में किसी की कॉल आती है या उनसे संपर्क किया जा रहा है तो तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed