फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Best Station Award went to Kathgodam

काठगोदाम को मिला सर्वोत्तम स्टेशन का अवार्ड

Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम रेलवे को सबसे बेहतर माना है। काठगोदाम को सर्वोत्तम और व्यवस्थित स्टेशन के तौर पर चयन किया गया है। 12 अप्रैल को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक काठगोदाम रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे में बनारस, लखनऊ और इज्जतनगर मंडल है। इसमें 496 स्टेशन हैं। इन स्टेशनों में काठगोदाम रेलवे स्टेशन ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। काठगोदाम स्टेशन प्रबंधक सुनील यादव व डीसी जोशी ने अवार्ड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


बीते दिनों रेलवे ने स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर कई कदम उठाये थे। इसमें स्टेशन पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाना, आरक्षण चार्ट को कंप्यूटर पर डिस्पले, रिटायरिंग रूम को ज्यादा सुविधा जनक बनाना आदि था। इसके अलावा यात्रियों को बैठने, सज्जा आदि क्षेत्र में कई काम किये गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed