{"_id":"f65fdb00a6daf9458f96c7bfb5265c4e","slug":"bengal-tiger-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में ‘शेरू’ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में ‘शेरू’ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Tue, 03 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियाघर में नर बंगाल टाइगर ‘शेरू’ की मौत हो गई। जू के डा. एलके सनवाल और डा. योगेश भारद्वाज के पैनल ने टाइगर का पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों के मुताबिक उसकी मौत का कारण बीमारी और उम्र पूरा कर लेना है। वह 15 वर्ष का था।
विज्ञापन
बता दें आदमखोर हो चुके इस बंगाल टाइगर को 12 फरवरी 2009 को रामनगर के ढिकुली क्षेत्र से पकड़कर जू में लाया गया था। 26 मई 2011 से उसे दर्शकों के लिए चिड़ियाघर के बाड़े में रखा गया। तब इसकी उम्र 11 वर्ष थी। इसके साथ मादा टाइगर ‘रानी’ को रखा गया था।
विज्ञापन
डा. सनवाल ने बताया पिछले साल रानी ने एक नर बच्चे को जन्म दिया। कुछ ही दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान जू निदेशक डा. तेजस्विनी अरविंद पाटिल, फारेस्ट आफीसर मनोज साह, बायोलॉजिस्ट रेखा पलड़िया, अतुल भगत आदि थे। जू परिसर में ही टाइगर का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन