{"_id":"5dbde3228ebc3e017f1e864a","slug":"bella-tolia-of-bjp-set-to-become-district-panchayat-president-in-nainital-nainital-news-hld362561899","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में भाजपा की बेला तोलिया का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में भाजपा की बेला तोलिया का जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय
विज्ञापन
नैनीताल के जिला पंचायत दफ्तर से भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी बेला तोलिया व उपाध्यक्ष प्रत्याशी आन
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया और उपाध्यक्ष पद पर आनंद सिंह दरम्वाल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। दोनों पदों पर भाजपा प्रत्याशियों के अलावा किसी ने नामांकन नहीं कराया। हालांकि चार अक्तूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दोनों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होगी।
शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए जाने थे। दोपहर बारह बजे के करीब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी व हल्द्वानी के पूर्व प्रमुख आनंद सिंह दरम्वाल पार्टी के कई बड़े नेताओं के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। दोनों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दो-दो सैटों में नामांकन पत्र जमा किए। दो अलग-अलग नामांकन पत्रों में बेला तोलिया की प्रस्तावक मीना देवी, नेहा और अनुमोदक पूजा अरोड़ा व आशा थीं। आनंद दरम्वाल के प्रस्तावक व अनुमोदक के रूप में बेला तोलिया व आशा देवी और भावना कपिल व दीपक मेलकानी थे।
नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक होनी थी मगर इस अवधि में इन दोनों पदों के लिए किसी भी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया।
विज्ञापन
एडीएम कैलाश टोलिया, एडीएम एसएस जंगपागी, सीडीओ विनीत कुमार और निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार आदि ने दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की। जांच में दोनों के नामांकन पत्र सही पाए गए। निर्वाचन अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक दावेदार ने ही नामांकन किया है। उन्होंने बताया चार नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होनी है। उसके बाद ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी।
सड़क से लेकर दफ्तर तक बैरीकेडिंग, पुलिस फोर्स तैनात
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिला पंचायत कार्यालय में सड़क से लेकर दफ्तर तक बैरीकेडिंग की हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य मार्ग से लेकर चुनाव कार्यालय तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया था।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे यह नेता
नैनीताल। पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत, विधायक संजीव आर्य, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, हल्द्वानी के मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, हेमंत द्विवेदी, पार्षद प्रमोद तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गोपाल रावत, विमला अधिकारी, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, बालम मेहरा, भानु पंत, दयाकिशन पोखरिया, भूपेंद्र बिष्ट, प्रकाश आर्य शामिल थे।
जिपं सदस्यों को साथ लाकर किया शक्ति प्रदर्शन
नैनीताल। निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुई बेला तोलिया ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत सदस्यों को साथ में लाकर शक्ति प्रदर्शन भी कर दिखाया। उनके साथ जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों में से आनंद दरम्वाल, नेहा देवी, पूजा अरोड़ा, आशा देवी, आशा आर्या, भावना कपिल, मीना, दीपक मेलकानी, लेखा भट्ट, प्रेम बल्लभ ब्रजवासी, नरेंद्र चौहान मौजूद थे जबकि कई सदस्यों के पति अथवा अन्य रिश्तेदार भी नजर आए।
पहली बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत के इतिहास में पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही नैनीताल की जिला पंचायत का एक नया इतिहास बन गया है। भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया ने निर्विरोध अध्यक्ष और भाजपा के ही आनंद दरम्वाल ने निर्विरोध उपाध्यक्ष बनकर नया इतिहास रच दिया है।