फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Behad inaugurated roads worth Rs 19.50 lakh

Nainital News: बेहड़ ने 19.50 लाख रुपये की सड़कों का लोकार्पण किया

Sat, 11 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Behad inaugurated roads worth Rs 19.50 lakh
किच्छा। ग्राम महाराजपुर में विधायक बेहड़ ने शुक्रवार को 19.50 लाख रुपये की लागत से बनी दो सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने धान और गेहूं की तुलाई में व्यापक भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया। विधायक ने किसानों से आह्वान किया कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करें, जिसमें वह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जिला योजना के तहत शिव मंदिर से हनुमान मंदिर तक दस लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया गया। इसके अतिरिक्त, जिला पंचायत से 9.50 लाख रुपये की लागत से मुन्ना लाल के घर से उमेश के घर तक और नरेश के घर से सुंदर के घर तक 150 मीटर सड़क का निर्माण हुआ है। विधायक ने कहा कि पूर्व में धान तुलाई के दौरान खाद्य एवं सहकारिता विभाग के क्रय केंद्रों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और घोटाले सामने आए थे। उन्होंने यह मुद्दा संबंधित विभागों और मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया पर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। अब उन्हीं केंद्रों को गेहूं तुलाई का कार्य भी सौंपा गया है, जिससे किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरी व्यवस्था में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिससे किसानों को उनका उचित हक नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, गुड्डू तिवारी, अरुण शुक्ला, मेजर सिंह, मुल्कराज ठुकराल, जुगल चराया, सतीश कामरा, परविन्द्र सिंह, राजू हुडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed