फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BEd candidates in 1502 will result in improved test Kumaon

कुमाऊं में बीएड परीक्षाफल सुधार परीक्षा देंगे 1502 अभ्यर्थी

Thu, 28 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 28 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
BEd candidates in 1502 will result in improved test Kumaon
कुमाऊं विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा अनुभाग ने 9 मई से होने वाली बीएड परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2014 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए मंडलभर में 17 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 1502 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सर्वाधिक 288 अभ्यर्थी एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी जबकि सबसे कम 15 अभ्यर्थी देवभूमि इन्स्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजूकेशन बनबसा में परीक्षा देंगे। पांडे ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम कुविवि की वेबसाइट kuexam.ac.in पर भी अपलोड कर दिया गया है। विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे ने बताया कि परीक्षा 3 जून तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक होगी। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 59 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


साथ ही पं.बीडी पांडे डिग्री कालेज बागेश्वर में 44, राजकीय पीजी डिग्री कालेज बेरीनाग में 45, एमबी राजकीय पीजी कालेज हल्द्वानी में 288, राधेहरि राजकीय पीजी कालेज काशीपुर में 176,एचएनबी राजकीय डिग्री कालेज खटीमा में 104, राजकीय पीजी डिग्री कालेज लोहाघाट में 60, पिथौरागढ़ कालेज में 63, रामनगर में 40, रानीखेत में 43, एसबीएस डिग्री कालेज रूद्रपुर में 198, एलबीएस कालेज आफ एजूकेशन महुवाडाबरा जसपुर में 120, सूरजमल अग्रवाल प्राईवेट कन्या महाविद्यालय किच्छा में 62, डा.सुशीला तिवारी बीएड कालेज सितारगंज में 30, देवभूमि इंस्ट्यूट आफ प्रोफेशनल एजूकेशन बनबसा में 15, देवभूमि इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल एजुकेशन लालपुर में 60 जबकि राजकीय पीजी डिग्री कालेज बाजपुर में 95 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed