{"_id":"571fbe134f1c1b1a5fa915f2","slug":"beaten-soldier-prosecution","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को पीटा, मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को पीटा, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा में तीन दिन पहले युवकों ने आईआरबी के एक सिपाही को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। वेड़ीखत्ता दमुवाढूंगा निवासी आईआरबी का सिपाही रवि आर्या अवकाश पर अपने घर आया था।
विज्ञापन
घरेलू मामले को लेकर उसका वसु नाम के युवक से विवाद हो गया। 23 अप्रैल को सिपाही बाजार जा रहा था तो दमुवाढूंगा क्षेत्र में युवकों ने सिपाही को रोककर उसको पीट दिया। घायल सिपाही ने इलाज कराने के बाद घटना से काठगोदाम पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ धारा 324,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन