{"_id":"58c846f04f1c1b1d6132ad47","slug":"beat-up-vanworker","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल छीनकर ढेला रेंज के वनकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल छीनकर ढेला रेंज के वनकर्मी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
कॉर्बेट नेशनल पार्क बारिश के दिनों में बंद कर दिया जाता है।
- फोटो : अमरउजाला
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की ढेला रेंज में अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों को कुछ लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। घायल वन कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर सरकारी रायफल लूटने का भी आरोप लगाया जबकि ग्रामीणों ने आरोप को नकार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रायफल अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सीटीआर की ढेला रेंज के वनरक्षक भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार शाम वह दैनिक श्रमिक पप्पू सिंह, फायर वाचर वीरेंद्र कुमार के साथ बैराज चौकी पर गश्त कर रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे ढेला नदी में ट्रैक्टरों की आवाज सुनकर वह नदी की ओर गए तो देखा की दो ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में खड़ी थी। कुछ लोग उनमें खोचड़ भर रहे थे। खनन से मना करने पर ग्राम मालधन नंबर चार और नई बस्ती निवासी 13 से अधिक लोगों ने उसे गाली दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने उनसे रायफल छीनकर मारपीट भी की। इस घटना में वनकर्मी पप्पू सिंह, वीरेंद्र कुमार को गंभीर चोट लगी। आरोपी मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली, रायफल लेकर फरार हो गए। वनकर्मियों ने घटना की सूचना रेंजर पंकज शर्मा को दी तो घायलों को सरकारी वाहन से अस्पताल लाया गया। उनका उपचार किया जा रहा है। वनकर्मियों ने चार आरोपियों को पहचान लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से नई बस्ती निवासी राजन सिंह ने भी पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि रविवार को वह अपने साथियों के साथ नदी में होली मना रहा था कि तभी भूपेंद्र वहां आकर अभद्रता करने लगा। सरकारी रायफल से तीन हवाई फायर किए। अपनी रक्षा के लिए उसने वनकर्मी को पीट दिया तो वनकर्मी रायफल वहीं छोड़कर भाग गया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
खनन, रायफल लूटने का आरोप गलत है। ग्रामीणों ने बताया कि होली के दौरान मामूली कहासुनी का विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो रायफल वहां मिल गई। इसे कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
