{"_id":"6539fa830725155b850e9a75","slug":"bd-pandey-hospital-doctor-and-prd-soldier-assaulted-in-nainital-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"BD Pandey Hospital: बीडी पांडे के डॉक्टर और पीआरडी जवान से मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BD Pandey Hospital: बीडी पांडे के डॉक्टर और पीआरडी जवान से मारपीट, केस दर्ज
Thu, 26 Oct 2023 11:05 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:05 AM IST
सार
बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने नशे हंगामा किया। व्यक्ति ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और पीआरडी जवानों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन
BD Pandey hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीडी पांडे अस्पताल में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति ने नशे हंगामा किया। पहले तो अस्पाल स्टाफ ने उसे बाहर जाने को कहा लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उसने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और पीआरडी जवानों के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर मारपीट भी की। चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
डॉ. प्रशांत ओली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 24 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति नशे में अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में घुस गया। कक्ष में पहुंचते ही उसने स्टाफ और डाॅक्टर के साथ गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
स्टाफ ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह पीआरडी जवानों, डॉक्टर व अन्य लोगों के साथ मारपीट करने लगा। विरोध पर उसने जान से मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस आरोपी युवक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
बाद में डॉ. प्रशांत ओली की शिकायत पर पुलिस ने मल्लीताल स्थित बालमोरल कंपाउंड निवासी बसंत सिंह के खिलाफ अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।