फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Batteries stolen from 18 vehicles in Nainital and Jeolikot in a single night

एक ही रात में नैनीताल और ज्योलीकोट में 18 वाहनों से बैट्रियां चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Batteries stolen from 18 vehicles in Nainital and Jeolikot in a single night
नैनीताल/ज्योलीकोट। शुक्रवार की रात चोरों ने नैनीताल के शेरवुड क्षेत्र में खड़ी 12 गाड़ियों से और ज्योलीकोट क्षेत्र से छह कारों की बैट्रियां चोरी कर लीं। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची है। ज्योलीकोट क्षेत्र में बैट्री चोरी की घटना उस स्थान पर हुई जहां से पुलिस चौकी की दूरी महज सौ मीटर के करीब है। मित्र पुलिस सोती रही और चोर अपना काम कर चलते बने।
विज्ञापन

नैनीताल के शेरवुड क्षेत्र में रोजाना की तरह स्थानीय निवासी विकास जोशी, नंदू लाल, वीरेंद्र, रवि चौहान, रंजीत, आशीष परमार, हीरालाल, कुंदन, मंगल, एडविन, दिनेश और राकेश ने अपनी गाड़ियां खड़ी की थीं। सुबह जब ये लोग गाड़ी के पास गए तो देखा तो गाड़ियों से बैट्री चोरी हो चुकी हैं। आनन फानन वाहन स्वामियों ने बैट्री चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी। चोरों की धरपकड़ के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इससे पहले भी नैनीताल में बैट्री समेत वाहनों के अन्य पार्ट्स चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की रात ज्योलीकोट में भी बैट्री चोर सक्रिय रहे। उन्होंने पुलिस चौकी से महज सौ मीटर की दूरी पर खड़ीं भल्यूटी गांव निवासी संजय बर्गली, एनएस बर्गली, गिरीश चंद्र गुरुरानी, प्रताप सिंह कोटलिया, चंदन कोटलिया और नंदाबल्लभ जोशी की कारों से बैट्रियां चोरी कर लीं। वाहन स्वामियों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले का खुलासा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बैट्री चोरी की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान रजनी रावत व हरगोविंद रावत ग्रामीणों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार के अवकाश पर होने के कारण वहां कोई बात नहीं हो सकी। अलबत्ता दोनों ग्राम प्रधानों सहित सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर जोशी, मनोज चनियाल आदि ने चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

-----
वर्जन
पुलिस ने सामने आईं चोरी की सभी घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन के दौरान आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कुछ फुटेज में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed