{"_id":"5f62689e8ebc3e2cc51b5429","slug":"base-s-blood-bank-closed-118-cases-of-corona-arrived-haldwani-news-hld39719886","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस का ब्लड बैंक बंद, कोरोना के 118 केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस का ब्लड बैंक बंद, कोरोना के 118 केस आए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में मेडिकल अधिकारी और दो लैब अटेंडेंट के पॉजिटिव आने के बाद ब्लड बैंक को अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। पंजाब नेशनल बैंक की मंडल प्रमुख भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 118 नए मामले सामने आए हैं।
पंजाब नेशनल बैंक की मंडल प्रमुख के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण सर्किल कार्यालय बृहस्पतिवार को बंद रहेगा। कार्यालय के कार्यरत सभी 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। बेस अस्पताल में मंगलवार की देर शाम ब्लड बैंक के एक लैब अटेंडेंट पॉजिटिव आए थे और बुधवार को ब्लड बैंक को बंद करके सैनिटाइज कराया गया था। 11 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। देर शाम मिली जानकारी के अनुसार ब्लड बैंक के मेडिकल अधिकारी और एक अन्य लैब अटेंडेंट पॉजिटिव आ गए। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरीश लाल ने बताया कि ब्लड बैंक 48 घंटे तक बंद रहेगी।
खून के लिए परेशान हुए लोग
हल्द्वानी। बेस अस्पताल की ब्लड बैंक बंद होने के कारण लोगों को खून के लिए भटकना पड़ा। लोगों को ब्लड लेने के लिए एसटीएच भेजा गया है। बेस अस्पताल और एसटीएच की ब्लड बैंक में खून की कमी चल रही है।
विज्ञापन
ब्लड ग्रुप बेस में उपलब्धता एसटीएच में उपलब्धता
ए पॉजिटिव 00 04
ए निगेटिव 01 00
एबी पॉजिटिव 01 02 एबी निगेटिव 01 00
ओ पॉजिटिव 18 21
ओ निगेटिव 00 03
बी पॉजिटिव 02 16
बी निगेटिव 02 02
लोगों की पीड़ा
पिता तीन सितंबर को दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा है। बेस अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचा तो ब्लड बैंक बंद होने की सूचना मिली। उमेश नेगी, हल्द्वानी
एक परिचित निजी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज चल रहा है। ब्लड बैंक आने पर पता चला कि ब्लड बैंक बंद है। अब एसटीएच से या निजी ब्लड बैंक में जाकर व्यवस्था करूंगा।
- विपुल तिवारी, हल्द्वानी
वायरोलॉजी लैब शुरू होने पर संशय
हल्द्वानी। डीआरडीओ में कोरोना की जांच शुरू कराने के लिए वायरोलॉजी लैब का संचालन होना था मगर अभी यह परवान चढ़ता नहीं दिख रहा है। डीएम बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव ने डीआरडीओ के आलाधिकारियों को पत्र लिखा है और जांच जल्द शुरू कराने को कहा है।