फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   baraij pull get closed for heavy vehicles

भारी वाहनों के लिए कोसी बैराज पुल बंद,सिंचाई विभाग ने लगाए बैरियर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
baraij pull get closed for heavy vehicles
रामनगर कोसी बैराज पुल पर लगा बैरियर व सिंचाई विभाग की ओर लगाया गया बोर्ड। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। 48 साल पुराने कोसी बैराज पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। सिंचाई विभाग ने पुल के दोनों ओर बैरियर लगा दिए हैं। भारी वाहनों को नए पुल से गुजरा जा रहा है। वहीं, विभाग अब इस पुल का सेफ्टी ऑडिट कराएगा, जिसके लिए संबंधित एजेंसी को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

रामनगर का कोसी बैराज 6 फरवरी 1972 में बना था और तब से इस पुल से वाहनों की आवाजाही होती रही है। इस पुल को 50 साल होने वाले हैं और वर्तमान में इस पुल पर वाहनों का भार अत्यधिक बढ़ गया है। साथ ही पुल की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में पुल की मजबूती जांचने के लिए सेफ्टी ऑडिट कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

हालांकि, पिछले दिनों रामनगर दौरे के दौरान जब डीएम सविन बंसल ने कोसी बैराज का भी निरीक्षण किया था, तो उन्होंने सिंचाई विभाग को पुल का सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए थे। इस पर सिंचाई विभाग ने पुल पर बैरियर लगाने के साथ ही सेफ्टी ऑडिट करने वाली एजेंसी को पत्र लिख दिया है। उम्मीद है कि एजेंसी जल्द ही कोसी बैराज पुल का सेफ्टी ऑडिट करने रामनगर आएगी। इसके बाद पुल की सही स्थिति का पता चलेगा। फिलहाल सिंचाई विभाग की ओर से पुल पर भारी वाहनों के आवागमन को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री हुए परेशान
कोसी बैराज पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद होने पर बृहस्पतिवार को ये वाहन आधा किमी दूर बने नए पुल से होकर गुजरे। वहीं अधिकतर रोडवेज बसें भी नए पुल से होते हुए काशीपुर को निकल गई और डिपो के अंदर नहीं गई। इस कारण डिपो में खड़े यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब डिपो प्रशासन को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने भवानीगंज में टीआई की तैनाती की, तब जाकर बसें डिपो में आई।

कोसी बैराज पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पुल का सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है, जिसके बाद पता चलेगा कि 50 साल पुराने की मौजूदा हालात क्या है। -कैलाश चंद्र उनियाल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed