फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   bar ka virod

सरकार बोली नहीं खुलेगा ‘बार’

Tue, 20 Jan 2015 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 20 Jan 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
bar ka virod

हरि नगर में बार खुलने का विरोध आखिरकार सरकार (मुख्यमंत्री) तक पहुंच ही गया है। हरिनगर की ग्राम प्रधान माया तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री से मिला। ग्राम प्रधान ने ज्ञापन सौंपकर हरि नगर में बार खुलने का पुरजोर विरोध जताया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान की पूरी बात सुनने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डीएम से इसकी पूरी जांच कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल भी मौजूद थे।

विज्ञापन


हरि नगर में दो बार खुलने जा रहे हैं। दोनों ही बार घनी आबादी के बीच में हैं। इनके आसपास स्कूल और धार्मिक स्थल हैं। हरि नगर के ग्रामीण बार के विरोध में आंदोलित हैं। बुधवार को महापंचायत में बार का पुरजोर विरोध होने के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत तक ने अपना विरोध पहुंचाया। मुख्यमंत्री के काठगोदाम आने की सूचना पर हरि नगर की ग्राम प्रधान माया तिवारी गांव की महिलाओं और पुरुषों के साथ सर्किट हाउस पहुंच गई। सुरक्षा कर्मियों ने ग्रामीणों को रोक लिया।
विज्ञापन


जद्दोजहद के बाद ग्राम प्रधान और गांव के यतीश उपाध्याय को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए पांच मिनट का वक्त दिया गया।  ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से कहा कि गांव की दो हजार की आबादी में तीन बार खुलने जा रहे हैं। इनमें दो बार हरि नगर में खुल रहे हैं। बार खुलने से अराजकता होगी। दोनों ही बार मुख्य सड़क पर हैं। यहां रात दिन यातायात का जबर्दस्त दबाव रहता है। ऐसे में नशे में अक्सर दुर्घटनाएं होंगी। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव के सभी लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि बार खुलने के खिलाफ हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान से ज्ञापन लेकर डीएम से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed