फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bank employee consumed poison in the office premises in almora

Haldwani: बैंक कर्मचारी ने दफ्तर के परिसर में खाया जहर, मौत; परिजनों के कहा- मैनेजमेंट के खिलाफ शिकायत कराएंगे

Sat, 08 Jun 2024 08:59 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Jun 2024 08:59 AM IST
सार

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित घघलोडी निवासी अमित कुमार की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है।  परिजनों का आरोप है कि पांच जून को ड्यूटी के दौरान अमित की अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। 

विज्ञापन
Bank employee consumed poison in the office premises in almora
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट स्थित घघलोडी निवासी अमित कुमार (32) की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। अमित भारतीय स्टेट बैंक की द्वाराहाट शाखा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। पांच जून को उसने बैंक की शाखा में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे एसटीएच रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार शाम इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पांच जून को ड्यूटी के दौरान अमित की अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस कारण उसने बैंक की शाखा में ही जहरीला पदार्थ खा लिया था। अमित को द्वाराहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजन उसे इलाज के लिए रानीखेत अस्पताल ले गए। यहां तबीयत बिगड़ने पर उसे बुधवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार शाम अमित की मौत हो गई। अमित की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- सात की मौत: मृतकों के परिवारों को आज मिलेगी दो-दो लाख की सहायता, SDM करेंगे घटना की जांच; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के परिवार में उसकी पत्नी प्रीति, बेटा आयु और बेटी सताक्षी है। अमित की नौकरी से ही परिवार का पालन पोषण होता था। परिजनों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। मेडिकल चौकी प्रभारी मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीण तेवतिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed