फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Families of those death in Patlot road accident will get assistance of Rs 2 lakh each

सात की मौत: मृतकों के परिवारों को आज मिलेगी दो-दो लाख की सहायता, SDM करेंगे घटना की जांच; जानें पूरा मामला

Sat, 08 Jun 2024 08:43 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Jun 2024 08:43 AM IST
सार

पतलोट सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शनिवार को दी जाएगी।

विज्ञापन
Families of those death in Patlot road accident will get assistance of Rs 2 lakh each
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

भीमताल के पतलोट सड़क हादसे में मारे गए सात लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शनिवार को दी जाएगी। शुक्रवार को धारी एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना। साथ ही एसटीएच के डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इधर, इस घटना की जांच एसडीम धारी करेंगे।

एसडीएम गोस्वामी ने कहा कि घायलों का बेहतर इलाज करने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों से कहा गया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की धनराशि दी जाएगी। एसडीएम ने कहा कि हादसे के कारणों की असल वजह मजिस्ट्रियल जांच के बाद ही पता लग सकेगी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital: नयना देवी मंदिर में डांस का वीडियो बनाने वाली महिला ने मांगी माफी, जानिए नैनीताल पहुंचकर क्या बोली?
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रथम दृष्टया वाहन में अधिक यात्रियों का होना, सड़क किनारे मलबा पड़ा होना और दूसरे वाहन को पास देने के चलते मैक्स का अनियंत्रित होकर खाई में गिरना ही वजह लग रही है। इधर परिवहन विभाग की जांच में वाहन का परमिट, फिटनेस और अन्य दस्तावेज सही पाए गए थे लेकिन वाहन 9 सीटर पास होने के बाद 14 यात्रियों का सवार होना हादसे की मुख्य वजह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed