फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banbhulpura pass on first day of curfew relaxation

कर्फ्यू की ढील के पहले दिन बनभूलपुरा पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Banbhulpura pass on first day of curfew relaxation
हल्द्वानी इंदिरा नगर छोटी रोड पर कर्फ्यू में ढील के दौरान घरों से निकले लोग। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कर्फ्यू के आठवें दिन प्रशासन की ओर से तीन घंटे की ढील देने पर बनभूलपुरा के दो सेक्टरों के लोगों ने घरों से बाहर निकलकर खूब खरीदारी की। कुछ दुकानदारों का राशन और अन्य सामान समाप्त हो गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने भीड़ की आशंका के मद्देनजर बनभूलपुरा के सेक्टर दो और पांच में सुबह आठ से 11 बजे तक खरीदारी की छूट दी थी। सुबह आठ बजते ही सेक्टर तीन के इंदिरानगर (गौलापुल) गेट शनिबाजार रोड, मंडी गेट तक और सेक्टर संख्या पांच में ताज चौराहा, लाइन नंबर से एक 11 तक के लोग घरों से बाहर निकले। राशन और दवा की दुकानों पर लोगों की सबसे अधिक भीड़ रही। पहले से ही निर्धारित किया गया था कि एक घर से सिर्फ एक व्यक्ति खरीदारी के लिए जाएगा। नियमों का पालन करते हुए लोग खरीदारी के लिए निकले। कुछ युवकों ने भीड़ लगाने की कोशिश की तो रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने उन्हें डांट कर भगा दिया। सामान खत्म होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दुकानदारों के आर्डर के अनुसार सामान मंगाया जाएगा। समान की कमी नहीं होने दी जाएगी। ढील के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेटों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रत्येक वार्ड की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

निगरानी के लिए उड़ाया गया ड्रोन
बनभूलपुरा के दो सेक्टरों में पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की। ड्रोन की मदद से दोनों सेक्टरों का वीडियो भी तैयार किया गया है।
बनभूलपुरा पहले चरण में ऐसे हुआ पास
मंगलवार को प्रशासन ने बैठक कर लोगों से सहयोग मांगा था। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा की निगारनी के लिए बुधवार सुबह से ही डेरा जमाया था। मौलाना लोगों ने मस्जिदों से रात में ही एलान कर दिया था कि बुधवार को परीक्षा की घड़ी है। एक घर से एक महिला या पुरुष ही घरों से निकलें। 11 बजे से पहले घरों के अंदर लोगों को दाखिल होना होगा। इसका असर भी दिखा। 11 बजते बजते लोग घरों के अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं सजगता कहीं लापरवाही
हल्द्वानी। तीन घंटे की छूट में कुछ स्थानों पर लोग सोशल डिस्टेंस को लेकर सजग दिखे तो कहीं लापरवाही के साथ सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed