फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on entry of employees in Hotel Mannu Maharani

होटल में कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of employees in Hotel Mannu Maharani
नैनीताल में होटल मनुमहारानी के कर्मचारियों से वार्ता करते कोतवाल अशोक कुमार। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित होटल मनु महारानी के प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को कर्मचारियों के होटल में प्रवेश पर रोक लगा दी और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। गेट पर ताला देख कर्मचारी भड़क उठे। उन्होंने प्रबंधन के इस कदम का विरोध कर गेट के बाहर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन से होटल कारोबार ठप पड़ा है। कर्मचारियों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद काम न होने के कारण आधे से ज्यादा कर्मचारी अपने घर चले गए थे, लेकिन भारत सरकार के निर्देशों के बाद जब होटल खोले गए तो सभी कर्मचारी वापस आ गए। वापस लौटे तो प्रबंधन ने 80 कर्मचारियों के वेतन में पचास फीसदी की कटौती कर दी। कर्मियों का आरोप है कि प्रबंधन ने उन्हें बिना किसी सूचना के यह कदम उठाया है। बृहस्पतिवार की सुबह जब कर्मचारी होटल पहुंचे तो गेट बंद मिला। कर्मचारियों को गेट के बाहर ही सड़क पर रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज कर घर वापस जाने को कह दिया गया। इस पर होटल कर्मचारी आक्रोशित हो गए। सभी होटल के बाहर इकट्ठा होकर गेट खोलने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर प्रबंधन ने पुलिस की मदद ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रबंधन और कर्मचारियों से बात की और कर्मचारियों को शांत कर घर भेजा गया। इस संबंध में होटल के जनरल मैनेजर नरेश गुप्ता का कहना है कि लॉकडाउन के चलते होटल घाटे की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते होटल के सभी कर्मचारियों का वेतन आधा किया जा रहा है। इसका होटल प्रबंधन को पूरा अधिकार है। किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं निकाला जा रहा है। होटल प्रबंधन की ओर से तय किया गया है कि स्थिति ठीक न होने तक होटल कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करने होटल आएंगे। इसके बाद वह घर वापस चले जाएंगे। उन्हें उनका आधा वेतन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed