Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on construction and land purchase in Damuadhunga haldwani

Haldwani News: दमुवाढूंगा में निर्माण और भूमि खरीद पर लगी रोक, लेखपालों को क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश

Sat, 23 Aug 2025 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Aug 2025 10:44 AM IST
सार

दमुवाढूंगा क्षेत्र में नए सिरे से भू- सर्वेक्षण और अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने वहां नए निर्माण कार्यों, भूमि के अतिक्रमण, जमीन की खरीद फरोख्त और सीमांकन में बदलाव जैसे कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Ban on construction and land purchase in Damuadhunga haldwani
बंशीधर भगत के आवास पर उनका आभार जताने पहुंचे दमुवाढूंगा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के दमुवाढूंगा क्षेत्र में नए सिरे से भू- सर्वेक्षण और अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने वहां नए निर्माण कार्यों, भूमि के अतिक्रमण, जमीन की खरीद फरोख्त और सीमांकन में बदलाव जैसे कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद भूमि के उचित चिह्नांकन, नालों, ड्रेनेज, मार्गों और सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि का संरक्षण करने, अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। बताया कि संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक एवं लेखपालों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने, अवैध निर्माण और अतिक्रमण की सूचना तत्काल उनके कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को भी संबंधित आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है। आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ भू-राजस्व अधिनियम, उत्तराखंड नगर निकाय अधिनियम और अन्य विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार
दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत के आवास पर पहुंचकर प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र में नए सिरे से सर्वे कराने पर फूलमालाएं पहनाकर उनका आभार जताया। पूर्व प्रधान महेश जोशी और अन्य ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए कहा कि विधायक ने हमेशा क्षेत्र के लोगों का साथ दिया है। विधायक ने मौके से ही डीएम से फोन पर बात की और जल्द से जल्द दमुवाढूंगा क्षेत्र में मानचित्र सर्वेक्षण का कार्य शुरू कराने के लिए कहा। वहां विजय कुमार, देवीदयाल उपाध्याय, पार्षद तनूजा जोशी, हृदयेश कुमार, पनराम, मुन्नी बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed