{"_id":"8c6d77725a8f930ce0c0e46cf935926c","slug":"bamboo-mandi-cease-to-exist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस मंडी का नहीं रहेगा वजूद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस मंडी का नहीं रहेगा वजूद
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसडीएम के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने बरसाती नहर, रेलवे बाजार से लेकर बांस मंडी तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने 24 दुकानदारों का चालान कर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
कोतवाल ने दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया कि मंगलवार को बरेली रोड पर जेसीबी से कार्रवाई की जाएगी और बांस मंडी का वजूद नहीं रहेगा।
एएसडीएम दयानंद सरस्वती के साथ कोतवाल आर एस मेहता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने सोमवार को बरसाती नहर से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
यहां रोड पर अतिक्रमण कर मेकेनिक गाड़ियों की मरम्मत कर रहे थे। पुलिस ने कुछ लोगों का चालान किया और सुझाव दिया कि अब सड़क घेरने वाले दुकानदारों के खिलाफ अधिक अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोगों को सड़क का दायरा छोड़कर अपना काम करना होगा। एएसडीएम रोडवेज से कार्रवाई करते हुए रेलवे बाजार में पहुंचे। इस मार्ग पर दुकानदार इलेक्ट्रानिक्स सामान आगे रखकर बेच रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने सामान को हटवाने के बाद चालान की कार्रवाई की। पुलिस फोर्स नया बाजार, मीरा मार्केट से होते हुए मंगल पड़ाव पहुंची।
इसके बाद बरेली रोड पर बास मंडी को देखते ही एएसडीएम ने सामान जब्त करने का आदेश दिया। पुलिस ने गाड़ियों से कुछ बांस को हटाया और अगले दिन जेसीबी से साफ कराने का आश्वासन दिया।
कोतवाल का कहना है कि अगले दिन कालाढूंगी रोड पर भी अभियान चलेगा। कार्रवाई में नगर निगम के कर्मचारी भी मौजूद थे।