फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Baliyanala of Nainital is a problem for Haldwani...

Nainital News: नैनीताल का बलियानाला हल्द्वानी के लिए मुसीबत...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Baliyanala of Nainital is a problem for Haldwani...
हल्द्वानी। नैनीताल में बलियानाला के सुरक्षा कार्य में तेजी आने के बाद भाबर में मुसीबत खड़ी हो गई है। इससे गौला नदी का पानी मटमैला हो गया है। बैराज से लेकर शीशमहल फिल्टर प्लांट तक इस पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में शहर की दो लाख से अधिक की आबादी को शुद्ध पेयजलापूर्ति करना जल संस्थान के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जमरानी बांध निर्माण के चलते गौला का पानी मटमैला हो गया था। जल संस्थान ने पानी साफ करने के लिए एलम (फिटकरी) की मात्रा बढ़ा दी थी। बीते रविवार के बाद नदी में साफ पानी पहुंचने लगा था लेकिन अब बलियानाला से आ रहे दूषित पानी ने जल संस्थान के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। सिंचाई विभाग की ओर से बलियानाला में प्रोटेक्शन वर्क कराया जा रहा है। इसके तहत बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले, लोहे की पाइलिंग, सुरक्षा दीवार आदि कार्य किए जा रहे हैं। यही कारण है कि बीते दो दिन से गौला नदी में मटमैला पानी पहुंच रहा है। इसके बाद अब हर घंटे में सामान्य से अधिक फिटकरी पानी में मिलाई जा रही है।
विज्ञापन



इस समस्या से कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, फिल्टर प्लांट में पानी को साफ करने के बाद ही पेयजलापूर्ति की जा रही है। - आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले कुछ दिनों से बैराज में मटमैला पानी पहुंच रहा है, सिंचाई व जलापूर्ति के लिए नियमित पानी छोड़ा जा रहा है। - प्रमोद त्रिपाठी, अपर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article