फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Balam Singh suicide case: Outpost in-charge and five other policemen on line duty

आत्महत्या मामला: चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वीडियो बनाने पर चालान काटने के बाद उठे थे सवाल

Fri, 08 May 2026 09:56 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 08 May 2026 09:56 AM IST
सार

बेतालघाट के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद एसएसपी ने खैरना चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन
Balam Singh suicide case: Outpost in-charge and five other policemen on line duty
मृतक बालम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल जिले बेतालघाट के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट की आत्महत्या के बाद पुलिस पर उठे सवाल के बाद एसएसपी ने खैरना चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। मामले की जांच प्रभावित न हो इसलिए यह कार्रवाई की गई है। मृतक की बहन मुन्नी जलाल का कहना है कि उनकी मांग है कि भाई को न्याय मिले। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

28 अप्रैल को बेतालघाट के लोहाली गांव निवासी बालम सिंह बिष्ट की खैरना में नदी और पहाड़ी का वीडियो बनाते समय पुलिसकर्मियों के साथ बहस हो गई थी। बहस के बाद पुलिस ने बालम का मेडिकल कराया तो शराब के नशे में होने के चलते उसका पुलिस एक्ट में चालान कर उसे परिजनों को सौंप दिया था। बालम ने घर जाने के अपनी बहन और जीजा को फोन कर पुलिस पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने, सिम कार्ड तोड़ने, पांच हजार लूटने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने सदमे में जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी। बालम ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार का सुसाइड नोट भी छोड़ा था। मामले में बालम के सुसाइड नोट और उसकी बहन मुन्नी जलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी ने मामले में खैरना चौकी प्रभारी रमेश पंत व सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। बहन मुन्नी जलाल ने उसके भाई को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भवाली गांव के जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य और संजय बोहरा ने बालम के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर मामले में परिजनों के साथ खड़े होने की बात कही है।

विज्ञापन

मामले में निष्पक्ष जांच के लिए एसएसपी के आदेश पर खैरना चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया है। पुलिस की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed