{"_id":"652b0d899654a4e2c40d8e74","slug":"bal-vidya-stood-first-st-joseph-stood-second-st-marys-stood-third-in-the-literary-fest-nainital-news-c-238-1-ntl1002-187-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लिटरेटी फेस्ट में बाल विद्या प्रथम, सेंट जोसेफ द्वितीय, सेंट मेरीज तृतीय रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लिटरेटी फेस्ट में बाल विद्या प्रथम, सेंट जोसेफ द्वितीय, सेंट मेरीज तृतीय रहे
Sun, 15 Oct 2023 03:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:22 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न विजेताओं को पुरस्कृत करते सेंट जोसेफ्स के प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो।
नैनीताल। सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित विभिन्न विद्यालयों के इंटर स्कूल लिटरेटी फेस्ट 2023 में विभिन्न कार्यक्रमों की धूम रही। इसके तहत नाटक, पोस्टर बनाने, बैंड, रंगोली, क्रिएटिव राइटिंग, हर्डल, स्टैंड अप कॉमेडी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बेंटा ब्लिज, फेस पेंटिंग, फोटो, पत्रकारिता आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों के आधार पर मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ओवरऑल प्रथम, सेंट जोसेफ द्वितीय और सेंट मेरीज कॉन्वेंट तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो, कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के प्रो. गिरीश रंजन तिवारी, डा. पूनम बिष्ट, मधु विग, ब्रजमोहन जोशी, डा. अपराजिता, ब्रदर डिसूजा आदि ने ट्रॉफी और पुरस्कार बांटे।
प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों की कल्पना शक्ति, अभिव्यक्ति और स्टेज कॉन्फिडेंस का विकास होता है और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी प्रतिभा सामने आती हैं। यहां राकेश भट्ट मधु विग, डा. रीना साह, सुप्रिता साह, इमेमुएल प्रधानाचार्य सनवाल स्कूल, भुवन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य लांग व्यू स्कूल, फादर एलोसियम, ब्रदर जेरोम, एकेडमिक हेड जेबा रजा, एस. नागपाल, सुलक्षणा साहू सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे। विद्यार्थी स्वर्णिम पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये रहे विजेता
नैनीताल। विभिन्न प्रतियोगिता में से रंगोली, रचनात्मक लेखन, फेस पेंटिंग में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, फोटोग्राफी, बैंड, हर्डल, स्टैंड अप कॉमेडी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में सेंट जोसेफ कॉलेज और नाटक, पोस्टर, बेंटा ब्लिज, पत्रकारिता में सेंट मेरीज कॉन्वेंट प्रथम रहे। बिरला विद्या मंदिर और सनवाल स्कूल ने भी अनेक पुरस्कार जीते।