फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bajpur is my karmabhoomi, will contest from there: Yashpal

उत्तराखंड चुनाव 2022: यशपाल का एलान- बाजपुर मेरी कर्मभूमि, वहीं से लड़ूंगा चुनाव

Fri, 15 Oct 2021 04:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 15 Oct 2021 04:10 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में यशपाल आर्य ने कहा कि वह भाजपा में अलग-थलग पड़ गए थे और सामंजस्य नहीं बैठा पाए थे। किसान आंदोलन भी घर वापसी का एक कारण रहा। यशपाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा।

विज्ञापन
Bajpur is my karmabhoomi, will contest from there: Yashpal
यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस में वापसी के बाद सीट बदलने की चर्चाओं को खारिज करते हुए यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया है कि वह बाजपुर से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बाजपुर उनकी कर्मभूमि है। वहां की जनता ने हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है। वह जनता के सेवक हैं, इसलिए इसे लेकर कोई संशय या संदेह नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यशपाल आर्य ने कहा कि वह भाजपा में अलग-थलग पड़ गए थे और सामंजस्य नहीं बैठा पाए थे। किसान आंदोलन भी घर वापसी का एक कारण रहा। यशपाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा। वर्ष-2022 में कांग्रेस की सरकार बने यही उनका संकल्प और सपना है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में सियासी भूचाल: पार्टी में बागियों की वापसी के सवाल पर खेमेबाजी में बंटी कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी मूलधन आया है ब्याज आना है
अन्य लोगों के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर यशपाल आर्य ने कहा कि अभी बहुत कुछ होना बाकी है जबकि विधायक संजीव आर्य ने कहा कि मूलधन वापस आया है, अभी ब्याज भर-भर के आना है। भाजपा छोड़ने के सवाल पर संजीव ने कहा कि वह खांटी कांग्रेसी हैं। उन्होंने भी अपनी कर्मभूमि नैनीताल से चुनाव लड़ने का संकेत दिया। हालांकि यह भी कहा कि इसका फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा।

कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और विधायक संजीव आर्य का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने उनका स्वागत किया। तराई के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

18 को संकल्प विजय शंखनाद जनसभा होगी
कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती और पुण्यतिथि 18 अक्तूबर को संकल्प विजय शंखनाद जनसभा आयोजित करने का फैसला किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि आयोजन रामलीला मैदान हल्द्वानी में होगा। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और संजीव आर्य का स्वागत किया जाएगा। महामंत्री (संगठन) मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आदि भी शिरकत करेंगे।

चार काले झंडे वालों से डर गए यशपाल: जोशी
सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने यशपाल आर्य के कांग्रेस में जाने पर बड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य चार काले झंडे वालों से डर गए और उन्हें चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में अपना भविष्य दिखाई देने लगा। 

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में गणेश जोशी ने कहा कि  ऐसे लोगों के आने-जाने से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा अपने संगठन और नीतियों के बलबूते चुनाव जीतती है। अन्य दलों की तरह भाजपा की स्थिति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। भाजपा प्रदेश में फिर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग साढ़े चार साल तक सरकार में रहकर मलाई काटने के बाद चुनाव आने पर कांग्रेस में गए हैं। जल्द ही उन्हें इसका अंदाजा हो जाएगा कि उनका फैसला कितना सही था और कितना गलत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed