फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   baik savaar do jhapatamaar 15 minat mein do mahilaon ke pars chillaakar bhaag gae

Nainital News: बाइक सवार दो झपटमार 15 मिनट में दो महिलाओं के पर्स छीनकर फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
baik savaar do jhapatamaar 15 minat mein do mahilaon ke pars chillaakar bhaag gae
लालकुआं। अतिव्यस्त राजमार्ग पर झपटमार गिरोह के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे एक बाइक सवार युवक अपनी पत्नी के साथ हल्द्वानी जा रहा था, तभी अज्ञात बाइक सवार दो झपटमार युवकों ने गुमटी के पास चलती बाइक से महिला का पर्स झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि बाइक सवार दंपती संभल भी नहीं पाए। इस घटना के करीब 15 मिनट के भीतर ही झपटमारों ने उसी राजमार्ग पर एक और वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास एक अन्य बाइक सवार महिला का पर्स भी झपट लिया और फरार हो गए। महिला बेटे के साथ जा रही थी।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार पर्स में नकदी, मोबाइल फोन तथा कुछ कीमती सामान था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने इसकी सूचना हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को दी, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचने के बावजूद झपटमारों को पकड़ने में नाकाम रही। बाइक सवार सलीम खान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बेरीपड़ाव निवासी व्यक्ति ने भी पुलिस को तहरीर सौंपी है। लगातार दो घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजमार्ग पर जगह-जगह पुलिस की बैरिकेडिंग होने के बावजूद अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस गश्त और निगरानी मजबूत होती तो ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती थी। उन्होंने राजमार्ग पर गश्त बढ़ाने और झपटमार गिरोह को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

इधर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट का कहना है कि झपटमारी की दोनों घटनाओं की जानकारी प्राप्त हुई है पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से घटना की जांच कर रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed