{"_id":"6598590da02a72e63009723a","slug":"babas-death-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-2011-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में बाबा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में बाबा की मौत
Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के रेलवे स्टेशन के पास एक घूमंतू बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव के पास मिले आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान हुई।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि डायल 112 पर एक व्यक्ति का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा होने की सूचना मिली। एसआई दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। जेब में मिले आधार कार्ड से व्यक्ति की पहचान सुखबिंदर सिंह (45) पुत्र प्रेम सिंह निवासी कुर्मांचल कॉलोनी काशीपुर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बाबा इधर-उधर घूमते नजर आते थे। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया सुखबिंदर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। बहन रेखा चौधरी के अनुसार सुखबिंदर ने पांच साल पहले दीक्षा ली थी। तब से वह घर में नहीं रहते थे। आशंका है कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई होगी। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा।